फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: वृंदावन से लौट रहे छात्र की एक्सप्रेसवे पर मौत, साथी घायल

Fri, 23 Oct 2026 05:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
थाना मटसैना क्षेत्र के गांव सिकेहरा के पास वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, दूसरी बाइक से पीछे आ रहे दोस्तों ने देखा तो उड़ गए होश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। वृंदावन में दर्शन कर घर लौट रहे दो दोस्त लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसे का शिकार हो गए। थाना मटसैना क्षेत्र में गांव सिकेहरा के पास बृहस्पतिवार देर रात किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार 19 वर्षीय छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। उसका साथी घायल हो गया। दूसरी बाइक से पीछे आ रहे दोस्तों ने दोनों को सड़क पर पड़ा देखा तो उनके होश उड़ गए। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
कन्नौज जिले के सौरिख थाना क्षेत्र के इंद्रा नगर निवासी विवेक चतुर्वेदी (19) और आजाद नगर निवासी मंजेश यादव (18) एक बाइक पर सवार थे। वहीं दूसरी बाइक पर आजाद नगर कॉलोनी निवासी अभिषेक तिवारी (25) और राजा (16) सवार थे। चारों दोस्त बुधवार को घर से वृंदावन दर्शन करने निकले थे। बृहस्पतिवार शाम दर्शन के बाद सभी घर लौट रहे थे। रात में उनकी बाइकें लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गांव सिकेहरा के पास खंभा संख्या 41/500 के नजदीक पहुंचीं। इसी दौरान किसी वाहन ने विवेक की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में विवेक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मंजेश उछलकर दूर जा गिरा। करीब तीन-चार किलोमीटर पीछे चल रहे अभिषेक और राजा मौके पर पहुंचे तो दोनों साथी सड़क पर पड़े मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विवेक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया। घायल मंजेश के परिजन उसे फतेहाबाद स्थित निजी अस्पताल ले गए। उधर विवेक की मौत की जानकारी मिलने पर परिजन देर रात पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। विवेक 12वीं का छात्र था और दो भाइयों में दूसरे नंबर का था। सीओ सदर तेजस त्रिपाठी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है। तहरीर के आधार पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेता ने फोन कर दी हादसे की जानकारी
साथी राजा ने बताया कि एक्सप्रेस-वे से कोई नेता गुजर रहा था। उसने कन्नौज के भाजपा नेता सुब्रत पाठक को फोन कर हादसे की जानकारी दी। इसके बाद घायल को उपचार के लिए भेजा गया और मृतक के परिजन को सूचना दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें