फिरोजाबाद। दशहरे की छुट्टी के दिन स्कूल खोलने के मामले में बीएसए ने किड्स वैली स्कूल को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। जांच में छुट्टी के दिन स्कूल खुलने की पुष्टि हुई थी। बीएसए अनिल कुमार ने बताया कि स्कूल का जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बृहस्पतिवार को भी कुछ स्कूलों के खुलने की सूचना पर जांच कराई गई लेकिन किसी स्कूल के खुले होने की पुष्टि नहीं हुई। एक स्कूल ने छात्रवृत्ति संबंधी बायोमीट्रिक प्रक्रिया के लिए 10 से 12 बच्चों को बुलाने की जानकारी देते हुए स्कूल बंद होने का फोटो विभाग को भेजा। बीएसए ने कहा कि विभागीय आदेशों का उल्लंघन करने वाले स्कूलों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद