फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: युवक से परेशान छात्रा ने जहर खाकर दी जान, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 17 Jul 2025 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जसराना। रिश्तेदार युवक के परेशान करने पर छात्रा ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट के निर्देश पर जेल भेजा है।
विज्ञापन

मामला जसराना के गांव का है। व्यक्ति की पुत्री कक्षा 12 की छात्रा थी। रिश्तेदार युवक अर्जुन निवासी गोधना थाना घिरोर जिला मैनपुरी उसे परेशान करता था। फोन पर बात करता था। पुत्री को बदनाम करने की धमकी दे रहा था। इससे तंग आकर 21 मार्च को छात्रा ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया।
परिजन छात्रा को उपचार के लिए पहले फिरोजाबाद फिर आगरा ले गए। आगरा में उसकी मौत हो गई। छात्रा की मौत के बाद आरोपी युवक के खिलाफ पिता ने थाना जसराना में 3 अप्रैल को केस दर्ज करा दिया। पुलिस ने आरोपी युवक को जसराना बाईपास रोड से बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया युवती को आत्महत्या करने के लिए उकसाने वाले युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय के निर्देश पर जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें