फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: जीप की चपेट में आने से छात्र की मौत

Sat, 25 Feb 2023 06:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जीप की चपेट में आने से छात्र की मौत
विज्ञापन

साइकिल से खेत पर जा रहा था छात्र
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसागंज (फिरोजाबाद)। साइकिल से खेत पर जा रहा छात्र मैक्स जीप की चपेट में आ गया। गंभीर रुप से घायल छात्र को परिजन उपचार के लिए आगरा ले गए। यहां छात्र ने दम तोड़ दिया। परिजन शव को लेकर जिला अस्पताल आए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्र के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया।
सिरसागंज क्षेत्र के गांव नगला चंदी निवासी मोहित कुमार (19) शनिवार सुबह साइकिल द्वारा खेत पर जा रहा था। गांव के पास मैक्स जीप की चपेट में आकर वह घायल हो गया। इस बीच मैक्स जीप चालक वाहन को लेकर मौके से भाग गया। हादसे की जानकारी होते ही परिजन के साथ ग्रामीण मौके पर पहुंचे। परिजन छात्र को लेकर अस्पताल आए। हालत गंभीर होने पर उपचार को आगरा रेफर कर दिया गया। आगरा में युवक ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की पुष्टि होते ही परिजन में कोहराम मच गया। परिजन छात्र के शव को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। स्वास्थ्य कर्मचारियों ने शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र की मौत की खबर पर सिरसागंज थाना पुलिस जिला अस्पताल पहुंची। छात्र के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया। छात्र कक्षा 11 में पढ़ता था। सिरसागंज थानाध्यक्ष उदयवीर सिंह मलिक ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है। तहरीर आती है तो मुकदमा दर्ज कर वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें