फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में छात्रा की आत्महत्या का मामला: फिरोजाबाद में प्राइवेट स्कूलों की रही हड़ताल, संचालकों ने निकाला जुलूस

Tue, 08 Aug 2023 06:58 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

आजमगढ़ में स्कूल में छात्रा की आत्महत्या के मामले में मंगलवार को फिरोजाबाद में प्राइवेट स्कूलों में हड़ताल रही। संचालकों ने मौन जुलूस भी निकाला। 
विज्ञापन
स्कूल में छात्रा की आत्महत्या का मामला: फिरोजाबाद में जुलूस निकालते प्राइवेट स्कूल संचालक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में स्कूल प्रधानाचार्य एवं शिक्षक की गिरफ्तारी के विरोध में फिरोजाबाद में भी प्राइवेट स्कूल संचालक एवं शिक्षक लामबंद हो गए। मंगलवार को सभी प्राइवेट स्कूलों में हड़ताल रही। जिले का कोई भी प्राइवेट स्कूल नहीं खुला। 

विज्ञापन


प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन एवं सीबीएसई स्कूल एसोसिएशन के तत्वावधान में स्कूल संचालकों और शिक्षकों ने मौन जुलूस निकाला। मृतक छात्रा को श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं, मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट संगीता को ज्ञापन सौंपा। 31 जुलाई को आजमगढ़ में एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली थी। इस पर पुलिस ने चिल्ड्रेन गर्ल्स कॉलेज के प्रधानाचार्य और शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया था। इसका पूरे प्रदेश में विरोध किया जा रहा है। 

यह भी पढ़ेंः- मरने के बाद भी दे गया जीने का सहारा: पांच वर्ष पहले हादसे में हुई मौत, अब परिवार को बीमा कंपनी देगी 13 लाख

विज्ञापन
Trending Videos

मंगलवार को सभी प्राइवेट स्कूलों में हड़ताल रही। किसी भी स्कूल में शिक्षण कार्य नहीं कराया गया। वहीं, प्राइवेट स्कूल संचालक और शिक्षक काली पट्टी बांधकर स्वामी विवेकानंद चौक पर एकत्रित हुए। स्कूल संचालक हाथों में काली पट्टी बांधकर छदामीलाल जैन मंदिर से मौन जुलूस निकाला। 

जिलाध्यक्ष मयंक भटनागर ने कहा कि 31 जुलाई को चिल्ड्रेन गर्ल्स कालेज में हुई घटना काफी दुखद है। संगठन ने छात्रा की मौत पर दुख व्यक्त किया है। इसके साथ ही अभिभावकों को इस दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना भी करता है। संगठन का मानना है कि जो घटना हुई है, वह नहीं होनी चाहिए। 

यह भी पढ़ेंः- सपा सांसद डिंपल यादव का सरकार पर हमला: बोलीं- मणिपुर घटना जितनी संवेदनशील...सरकार का रवैया उतना ही संवेदनहीन
 

इस घटना में स्कूल के प्रधानाचार्या व शिक्षक की गिरफ्तारी को संगठन ने अनुचित ठहराया है और गिरफ्तारी के विरोध में पूरे प्रदेश के सभी प्राइवेट स्कूलों ने स्कूल बंद रखें हैं। मौन जुलूस निकालकर आव्हान किया है कि प्रधानाचार्य और शिक्षकों को न्याय दिया जाए। स्पिंग डेल पब्लिक स्कूल फिरोजाबाद में आजमगढ़ की छात्रा श्रेया तिवारी के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। 

शोक सभा में दो मिनट का मौन धारण कर परिवार के प्रति संवेदना व्यक्ति की गई। इसके साथ ही शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर स्कूल की प्रधानाचार्य व शिक्षक को बिना जांच के जेल भेजने की निंदा की। इस दौरान जतिन आहूजा, रूबल मल्होत्रा, रूपाली भटनागर, रितु पलिया, मनीष शर्मा, कामरान, राहुल, एजी राणा मौजूद रहे।

यह भी पढ़ेंः- दरिंदा प्रेमी: 'तू मेरी न हो सकी तो किसी की न होने दूंगा', मिलने को बुलाया और दी ऐसी मौत; देखकर कांप गए घरवाले
 
विज्ञापन

प्रधानाचार्य और शिक्षकों पर हुई कार्रवाई की निंदा

मान्यता प्राप्त विद्यालय संचालक संघ की बैठक का आयोजन श्यामाचरण उपाध्याय की अध्यक्षता में रोशनलाल फूलवती इंटर कॉलेज रेपुरा में संपन्न हुई। इसमें छात्रा के निधन पर दुख जताते हुए प्रधानाचार्य और शिक्षकों पर कानूनी कार्रवाई की निंदा की। घटना की निष्पक्ष जांच कराकर निर्दोष लोगों को दंडमुक्त रखने की मांग की। बैठक में चंद्रपाल सिंह, सर्वेश शर्मा, अजय बघेल, बृजेश गुप्ता, विजेंद्र तिवारी शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें