फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: झोलाछापों पर सख्ती, नौ के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश

Thu, 17 Jul 2025 12:11 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतकि 
विज्ञापन
फिरोजाबाद। स्वास्थ्य विभाग ने जिले में अवैध रूप से चिकित्सा कर रहे झोलाछापों के खिलाफ बड़ा कदम उठाया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरगढ़ की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कृति गुप्ता के नेतृत्व में गठित तीन टीमों ने विशेष अभियान चलाकर नौ ऐसे लोगों की पहचान की, जो बिना किसी प्रमाणपत्र के इलाज कर रहे थे।
विज्ञापन

निर्धारित समय तक दस्तावेज न प्रस्तुत करने पर स्वास्थ्य विभाग ने खैरगढ़ व फरिहा थाने में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।
झोलाछाप के खिलाफ अभियान जून माह में खैरगढ़, फरिहा और आसपास के क्षेत्रों में चलाया गया था। जांच के दौरान कई स्थानों पर झोलाछाप डॉक्टरों के क्लिनिक संचालित पाए गए। विभाग द्वारा सभी संबंधितों को नोटिस जारी कर 14 जुलाई तक अपने दस्तावेज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरगढ़ में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन तय तिथि तक किसी ने भी प्रमाणपत्र नहीं सौंपे। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कृति गुप्ता ने बताया कि नौ झोलाछापों के खिलाफ एफआईआर के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें