फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: भाजपा की मासिक बैठक में संगठनात्मक कार्यक्रमों की बनी रणनीति

Tue, 06 Oct 2026 12:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जसराना। भारतीय जनता पार्टी के जसराना और रानी अवंतीबाई नगर मंडल की मासिक बैठक स्थानीय स्वामी विवेकानंद हॉस्पिटल जसराना पर आयोजित की गई। इस बैठक में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने के साथ-साथ आने वाले चुनावों में पार्टी की ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत कार्ययोजना बनाई गई।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी की मजबूती उसके निष्ठावान कार्यकर्ताओं के दम पर है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को पूरी ऊर्जा के साथ आगामी कार्यक्रमों में जुटने का निर्देश दिया और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
बैठक में मुख्य रूप से डॉ. उम्मेद सिंह राजपूत, राधा किशन, अवनीश गुप्ता, मंडल अध्यक्ष रामप्रकाश, अमलेंद्र सिंह राजपूत, डॉ. योगेश कुमार, जगदीश शाक्य, मुकेश लोधी, धीरज बघेल, देवीलाल, से श्रीमती लक्ष्मी देवी शाक्य, बबलू, हुकम कश्यप और नेम सिंह सहित दोनों मंडलों के पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें