फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: भीषण गर्मी के बीच राहत बनी आंधी, तापमान में 4 डिग्री की गिरावट

Fri, 11 Apr 2025 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
नेपई के पास विद्युत लाइन पर गिरी पेड़ की टहनी। संवाद।
विज्ञापन
फिरोजाबाद। पिछले एक सप्ताह से झुलसा देने वाली गर्मी झेल रहे जनपदवासियों को शुक्रवार रात बड़ी राहत मिली। शाम से ही मौसम में बदलाव देखने को मिला और रात 9 बजे के करीब अचानक तेज रफ्तार आंधी ने पूरे शहर को चपेट में ले लिया। इस आंधी से जहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई। आंधी आने से पूरे शहर की बिजली सप्लाई बंद हो गई।
विज्ञापन


आंधी की गति इतनी तेज थी कि लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। बाजार में लोग दुकानों के अंदर चले गए। मौसम विभाग के अनुसार, आंधी के बाद न्यूनतम तापमान 4 डिग्री गिरकर 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को कुछ राहत मिली।
-
बिजली व्यवस्था ध्वस्त, घंटों अंधेरे में रहा शहर
आंधी के चलते शहर भर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। पूरे शहर में अंधकार फैल गया। आंधी थमने के बाद विद्युत विभाग की टीमें रातभर पेट्रोलिंग में जुटीं रहीं। लोग छतों और गलियों में बैठकर बिजली का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फरिहा में हुई हल्की बारिश, मौसम हुआ सुहावना
फरिहा क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी ने मौसम को और भी खुशनुमा बना दिया। ठंडी हवाओं और हल्की बारिश ने लोगों के चेहरों पर मुस्कान ला दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें