फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: टूंडला- बनारस-नई दिल्ली एक्सप्रेस का ठहराव, दिखाई हरी झंडी

Mon, 25 Sep 2023 10:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

टूंडला। एक ओर रविवार को नीलांचल एक्सप्रेस के टूंडला में ठहराव होने पर केंद्रीय राज्यमंत्री, सांसद व विधायक ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। वहीं बनारस-नई दिल्ली एक्सप्रेस के ठहराव पर सोमवार सुबह पालिकाध्यक्ष, यूआरसीसी सदस्य व भाजपा नगर अध्यक्ष स्टेशन पहुंचे और लोको पायलटों का स्वागत कर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।

रविवार को केन्द्रीय राज्यमंत्री प्रो एसपीसिंह बघेल, सांसद डा चन्द्रसेन जादौन, विधायक प्रेमपालसिंह बघेल ने आनंद विहार से चलकर पुरी जाने वाली नीलांचल एक्सप्रेस के टूंडला में ठहराव पर होने पर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। इसी दौरान सांकेतिक रूप बनारस-नई दिल्ली एक्सप्रेस के डाउन में रात्रि डेढ़ बजे एवं अप में सुबह ट्रेन के आगवन को लेकर रविवार को ही शुभारंभ कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार सुबह सात बजे करीब बनारस-नई दिल्ली ट्रेन टूंडला स्टेशन पहुंची तो रेलवे परामर्शदात्री समिति सदस्य (डीआरसीसी) प्रेमचंद्र शास्त्री, नगरपालिका अध्यक्ष भंवर सिंह, भाजपा जिला मंत्री संजय परमार, नगर अध्यक्ष रूपेश, सुशील पोनियां आदि स्टेशन पहुंच गए। उन्होंने ट्रेन के रुकते ही लोको पायलटों का फूल मालाएं पहनकर स्वागत किया तथा ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें