फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: बैंड पर गाना बजाने को लेकर घराती-बराती भिड़े, लाठी-डंडे चलने के साथ हुआ पथराव; चार लोग घायल

Wed, 13 Mar 2024 06:15 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में बैंड पर गाना बजाने को लेकर घराती-बराती भिड़ गए। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने के साथ पथराव भी हुआ। इस दौरान चार लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन
बैंड-बाजा। - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक गांव में बुधवार की शाम बरात चढ़ने के दौरान बैंड पर गाना बजाने को लेकर घरातियों एवं बरातियों में झगड़ा हो गया। इस दौरान पथराव करने का भी आरोप है। इस दौरान चार लोग घायल हो गए। सूचना मिली तो पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देख हंगामा करने वाले भाग गए।

विज्ञापन


घटना जसराना थाना क्षेत्र के नगला राजे गांव की है। गांव में एका थाना क्षेत्र के फरीदा से बरात आई थी। देर रात बरात चढ़ रही थी। बैंड पर बज रहे गानों पर घराती एवं बराती जमकर झूम रहे थे। इसी दौरान बैंड पर गाना बजाने को लेकर घराती और बराती आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चलने लगे। इस दौरान अचानक पथराव शुरू हो गया। 

पथराव होते ही वहां भगदड़ मच गई। पथराव के दौरान अर्जुन सिंह, शिवनेश कुमार, विजय कुमार, गुड्डी देवी को चोट लग गई। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी अंजीश कुमार सिंह मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देख हमलावर मौके से भाग गए। थाना प्रभारी अंजीश कुमार सिंह ने कहा शादी समारोह में विवाद हुआ था। दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें