फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कातिकी में पथराव और फायरिंग

Wed, 02 Dec 2015 10:24 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानी के मतदान के बाद बुधवार को नारखी थाना क्षेत्र के गांव कातिकी में प्रधान पद का चुनाव लड़े दो प्रत्याशियों के बीच पथराव और फायरिंग हुई। इससे गांव में अफरातफरी मच गई। आरोप था कि पैसे लेने के बावजूद वोट नहीं दिए। पुलिस फोर्स के पहुंचने के बाद फायरिंग करने वाले भाग गए। पुलिस शिकंजा कसती इससे पहले दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन

  नारखी ब्लाक की ग्राम पंचायत कातिकी महिला सीट होने के कारण नत्थू सिंह की पत्नी और रिंकू की चाची चुनाव लड़ी थीं। मंगलवार को मतदान तो शांतिपूर्ण ढंग से निपट गया। बुधवार सुबह नत्थू सिंह घर के बाहर बैठे हारजीत का आंकड़ा लगा रहे थे। रिंकू के समर्थक वहां से गुजरे तो दूसरे पक्ष के लोगों ने टिप्पणी कर दी। इसे लेकर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए और विवाद बढ़ गया। दोनों पक्षों के बीच मारपीट के साथ पथराव और फायरिंग हुई। छह लोग घायल हो गए। सूचना पर फोर्स पहुंच गया। पुलिस देख फायरिंग करने वाले फरार हो गए। गंभीर रुप से घायल हुए लोकेंद्र को जिला अस्पताल भेज दिया। कोतवाल नारखी का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट और पथराव हुआ था। इसमें छह लोग घायल हुए हैं। दोनों पक्षों के बीच समझौता होने के कारण मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। एक पक्ष का आरोप है कि उसने कुछ मतदाताओं को रुपये दिए थे, लेकिन इसके बाद भी वोट नहीं दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें