फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेहल्लुम के जुलूस में नौजवानों ने किया मातम

Wed, 02 Dec 2015 08:16 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शिया यूथ कन्वेंशन की ओर से बुधवार को नगर में चेहल्लुम का जुलूस निकाला। जुलूस में शामिल अंजुमन अब्बासिया के नौजवान ब्लैड, छुरी एवं कामा से मातम कर गम-ए-हुसैन में शरीक हुए। इस दौरान आयोजित मजलिस में कहा कि इस्लाम आतंकवाद का नहीं बल्कि इंसानियत का पैगाम देता है।
विज्ञापन

चेहल्लुम का जुलूस शिया इमाम बारगाह मोहल्ला कोटला से प्रारंभ होकर अर्शी पब्लिक स्कूल पत्थर वाली गली, मोहल्ला गढ़ैया, पुरानी मुशिफी रोड होता हुआ जफर अली इमाम बारगाह पर रुका। जुलूस यहां से शिया इमाम बारगाह पर समाप्त हुआ। जुलूस से पहले मजलिस-ए-अजा आयोजित की गई।  मौलाना मुदस्सिर खान जौनपुरी ने मजलिस को खिताब फरमाया। मौलाना मौसूफ ने कहा कि इस्लाम ने इंसानियत का पैगाम दिया है, आतंकवाद का नहीं। अमन व भाईचारे का संदेश देने का काम इस्लाम ने सिखाया है। जुलूस में अंजुमन अब्बासिया के नौजवानों ने छुरी, ब्लेड और कमा का मातम कर हजरत इमाम-ए-हुसैन की शहादत याद को ताजा किया। जुलूस की बागडोर इफ्तिखार हुसैन जाफरी ने संभाली। जुलूस में शिकोहाबाद, नौशहरा व मेरठ, अलीगढ़ एवं आगरा के नाजवौनों ने नोहाख्वानी और सीनाजनी की। इस दौरान अजमत अली, वारिस अली, लियाकत अली, सनी जाफरी, सन्नन, मुस्तफा हैदर अली आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें