फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौतेली बहिन ने गला घोंट कर मारी थी बालिका हिमांशी, पुलिस ने जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। हिमांशी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्यारोपी मृतका की सौतेली बड़ी बहन को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बालिका की हत्या गला घोंटकर बताई गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने हत्याकांड का खुलासा करने वाली टीम को 20 हजार रुपये की धनराशि देकर पुरस्कृत किया है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह नगला सैंदलाल में एक 5 वर्षीय बालिका के अचानक लापता हो गई। इसकी तलाश लेकिन कहीं कोई पता नहीं चला। संदेह पर उसकी सौतेली बड़ी बहन सुनीता पुत्री रामभरोसी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पहले तो सुनीता पुलिस को गुमराह करती रही, लेकिन जब सख्ती से पूछताछ की तो उसने सच उगल दिया। पुलिस ने मृतका की सौतेली बहन की निशानदेही पर उसके द्वारा बताए स्थान से तालाब में से शव निकाल लिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बालिका की मौत गला घोंटने से होना बताया गया है। पुलिस का संदेह सही निकला और आरोपी सौतेली बहन सुनीता को गिरफ्तार कर कोर्ट के समक्ष पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हत्यारोपी सुनीता ने परिवार, पुलिस और ग्रामीणों को गुमराह करने के लिए दरवाजे के बाहर एक पत्र चस्पा किया था लेकिन इस बारे में भी पुलिस ने पता कर लिया था।
विज्ञापन

शव आते ही गांव में उमड़ी भीड़, परिवार में कोहराम
शिकोहाबाद। लापता छात्रा का शव तालाब में मिलने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज भेज दिया था। बुधवार को जैसे ही पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो नगला सैंदलाल में ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस की मौजूदगी में बालिका को दफनाया। हिमांशी (5) पुत्री राम भरोसी मंगलवार सुबह लापता हो गई थी। इस दौरान मृतका की मां सोमवती और अन्य भाई-बहनों का रो-रो कर बुरा हाल था। पुलिस की मौजदूगी में बालिका को दफन कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें