फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: वैष्णो देवी दर्शन गया परिवार, चोरों ने तोड़ दिए घर के ताले; लाखों के माल पर कर दिया हाथ साफ

Tue, 27 Jan 2026 12:26 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

कपड़ा कारोबारी परिवार के साथ वैष्णो देवी दर्शन करने गया था।  घर पर ताले लगे हुए थे।  चोरों ने घर के ताले तोड़कर लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया। 
विज्ञापन
घर में बिखरा पड़ा सामान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में मां वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए गए कपड़ा कारोबारी के घर का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना की जानकारी होने पर परिजनों के होश उड़ गए। सूचना मिलने पर पहुंचे पुलिस ने मामले की छानबीन एवं चोरों की तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाना पुलिस को दी है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला कटरा मीरा निवासी कृष्णकांत कपड़ा कारोबारी हैं। वे अपने परिवार के साथ मां वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए जम्मू गए हुए थे। घर पर ताला लगा हुआ था। रविवार की देर रात चोरों ने मकान का ताला तोड़कर घर के अंदर से लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया। सोमवार सुबह जब लोगों ने घर का ताला टूटा हुआ देखा तो उन्होंने घटना की जानकारी पीड़ित परिवार को दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें