घुडियाटीकुमर में बाबा साहब की प्रतिमा खंडित होने पर आक्रोशित ग्रामणों को समझाती साीओ चंचल त्या
सिरसागंज। थाना क्षेत्र के ग्राम घुड़ियाटीकुर में संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किए जाने का शुक्रवार सुबह मामला सामने आया। आक्रोशित ग्रामीणों और अनुयायियों की भीड़ जमा हो गई। उन्हें शांत करने के लिए पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे।
पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार, सुबह जब ग्रामीण ग्राम घुड़ियाटीकुर स्थित अंबेडकर पार्क की ओर पहुंचे, तो उन्होंने बाबा साहब की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त देखा। यह खबर फैलते ही गांव में सनसनी फैल गई और कुछ ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों व भीम अनुयायियों की भीड़ एकत्र हो गई। प्रतिमा तोड़े जाने से लोगों में भारी रोष व्याप्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम सिद्धार्थ पाठक, क्षेत्राधिकारी (सीओ) चंचल त्यागी और थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया तथा जल्द ही नई प्रतिमा स्थापित कराने और मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने का भरोसा दिया।
नई प्रतिमा लगवाने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत किया गया। इसके अलावा पुलिस की टीम अराजकों को चिह्नित करने में जुट गई है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
चंचल त्यागी, सीओ सिरसागंज