फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेट वुमन क्रिकेट टूर्नामेंट: लखनऊ ब्लू और बुलंदशहर की टीमें जीतीं

Sat, 10 Jan 2026 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित आदित्य मित्तल स्टेट वुमन क्रिकेट टूर्नामेंट के शनिवार को हुए मुकाबलों में लखनऊ ब्लू और डीसीए बुलंदशहर ने शानदार जीत दर्ज की।
विज्ञापन

पहला मुकाबला लखनऊ ब्लू और मुरादाबाद के बीच खेला गया। लखनऊ ने टॉस जीतकर 22 ओवर में 133 रन बनाए (अपेक्षा 38 रन)। जवाब में मुरादाबाद की टीम निर्धारित ओवरों में 131 रन ही बना सकी और लखनऊ ने यह मैच मात्र 2 रन से जीत लिया। 3 विकेट और 38 रन बनाने वाली अपेक्षा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।दूसरे मैच में बुलंदशहर ने आगरा को 11 रन से हराया। बुलंदशहर ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 136 रन बनाए, जिसमें नीति ने शानदार अर्धशतक (50 रन) जड़ा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आगरा की टीम 125 रन पर ही सिमट गई। बुलंदशहर की माधुरी ने 4 विकेट झटके, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया। इस दौरान डीसीए के पदाधिकारी और क्रिकेट प्रेमी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें