फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: राज्य सेतु निगम ने अपरगामी पुल का शुरू कराया निर्माण कार्य

विज्ञापन
राज्य सेतु निगम ने अपरगामी पुल का निर्माण प्रारंभ कर दिया। संवाद
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सीएल जैन कॉलेज से लेकर एसपी सिटी कार्यालय तक 72.77 करोड़ की लागत से बनने वाले अपरगामी सेतु के निर्माण कार्य की शुरूआत राज्य सेतु निगम ने करा दी। निगम ने सीएल जैन कालेज के समीप बैरिकेडिंग लगाकर खुदाई का काम प्रारंभ कर दिया है।
विज्ञापन

शहर के सुभाष तिराहे पर लगने वाले जाम की समस्या को ध्यान में रखते हुए विधायक मनीष असीजा ने 72.77 करोड़ की लागत से सीएल जैन कालेज से लेकर एसपी सिटी कार्यालय तक अपरगामी पुल का निर्माण कराया जा रहा है। इसका नगर विधायक मनीष असीजा ने विधि विधान से हवन पूजन किया था। इसके साथ ही कार्यदायी संस्था ने निर्माण कार्य रविवार से प्रारंभ कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें