फिरोजाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जिले की कानून व्यवस्था में सुधार करने के उद्देश्य से 116 कांस्टेबिल एवं हेड कांस्टेबिलों का स्थानांतरण एक थाने से दूसरे थाने में कर दिया है।
एसएसपी अजय कुमार ने जिले इस बार थानों में तैनात एक साथ 116 पुलिस कांस्टेबिलों के स्थानांतरण कर दिया। थाना उत्तर से आठ कांस्टेबिल एवं हेड कांस्टेबिल को पचोखरा, मटसेना एवं टूंडला थाने में स्थानांतरण किया है। थाना दक्षिण क्षेत्र से छह लोगों को नगला सिंघी, मक्खनपुर व पचोखरा, रामगढ़ से तीन, रसूलपुर थाने से तीन, थाना मटसेना से छह को शिकोहाबाद व थाना दक्षिण, महिला थाने से दो लोगों को मटसेना, बसई मोहम्मदपुर से पांच का स्थानांतरण शिकोहाबाद, रामगढ़ व टूंडला थाने में किया है। इसी प्रकार से एका ,फरिहा,नारखी, टूंडला में तैनात सिपाहियों को थाना उत्तर, दाक्षिण थानों में भेजा है। एसएसपी ने पुलिस लाइन से 32 कांस्टेबिलों की थानों में तैनाती की है। एसएसपी ने कहा जिले की कानून व्यवस्था को सुधार करने के उद्देश्य से हैड कांस्टेबिल एवं कांस्टेबल का स्थानांतरण किया है।