टूंडला (फिरोजाबाद)। भारत सरकार की मजदूर विरोधी नीति को लेकर सोमवार को नार्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन (एनसीआरएमयू) की तीनों शाखाओं द्वारा ‘रेल बचाओ, देश बचाओ’ विरोध प्रदर्शन किया गया।
ड्राइवर-गार्ड लॉबी प्रांगण में आयोजित विरोध-प्रदर्शन के दौरान मैकेनिकल शाखा के शाखा मंत्री जयकिशन अजवानी ने कहा कि सरकार नई पेंशन स्कीम को बंदकर पुरानी पेंशन स्कीम को लागू करे। लोको शाखा मंत्री सरदार सिंह ने कहा कि रेलवे के उत्पादन इकाइयों सहित 147 आयुध फैक्ट्रियों के निगमीकरण के निर्णय वापस लिए जाएं। न्यूनतम वेतनमान फिटनेस फार्मूला सहित अन्य सातवें वेतनमान संबंधित मुद्दों पर मंत्रियों के समूह के साथ हुए समझौतों को लागू किया जाए। इस दौरान केपी सिंह, डीके दीक्षित, अमित कुमार, अभिलाख सिंह, सुनील कुमार सिंह, रामराज मीना, कृष्ण कुमार मीना, देवेश गौतम, धीरी सिंह, राघवेन्द्र यादव, पवन चौहान, इरशाद अहमद आदि मौजूद रहे।
जोड़ समाचार
एनसीआरईएस ने भी किया विरोध-प्रदर्शन
टूंडला। एनसीआरईएस के पदाधिकारियों ने भारत सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की। एनसीआरईएस के केंद्रीय अध्यक्ष सैयद शकील हैदर के नेतृत्व में यूनियन पदाधिकारियों ने कार्यालय पर तख्ती और बैनर लेकर स्टेशन एवं गॉर्ड ड्राइवर लॉबी पर विरोध प्रकट किया।
मांगों को पूरा करने में भारत सरकार और रेल मंत्रालय बहानेबाजी करता आया है, जिसके चलते आज देशभर में सभी ट्रेड यूनियनों ने विरोध दिवस मनाया। विरोध प्रदर्शन करने वालों में अजय लाल, जयपाल सिंह, आशिक वर्मा, वीके शर्मा, राहुल मीणा, नसीरुल्लाह, रामप्रकाश रामू, ओमवीर सिंह ढाका, सुरेश श्रीवास्तव आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
फोटो-