फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पुलिस लाइन में परेड में एसएसपी ने ली सलामी

Fri, 29 May 2026 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
पुलिस लाइन में परेड़ लगाते पुलिस कर्मी। विभाग स्रोत - फोटो : पुलिस लाइन में परेड़ लगाते पुलिस कर्मी। विभाग स्रोत
विज्ञापन
फिरोजाबाद। पुलिस बल की अनुशासन, शारीरिक फिटनेस और कार्यकुशलता को परखने के उद्देश्य से शुक्रवार को पुलिस लाइन में परेड का भव्य आयोजन किया गया। एसएसपी ने परेड की सलामी ली और पुलिसकर्मियों की कार्यशैली का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

परेड के दौरान एसएसपी आदित्य लांग्हे ने उपस्थित कर्मचारियों का टर्न आउट चेक किया तथा टोलीवार ड्रिल कराई, जिससे बल में अनुशासन और एकरूपता बनी रहे। इसके साथ ही पुलिसकर्मियों को शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रखने के लिए दौड़ भी लगवाई गई। निरीक्षण के बाद एसएसपी ने यातायात पुलिसकर्मियों को शहर की यातायात व्यवस्था को अधिक सुचारू, अनुशासित एवं प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें