फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: शटडाउन के दौरान झुलसा एसएसओ, मशीनों के खराब होने का आरोप

Mon, 11 May 2026 11:07 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
फीडर पर आग लगने से झुलसे एसएसओ का उपचार करते चिकित्सक। संवाद - फोटो : फीडर पर आग लगने से झुलसे एसएसओ का उपचार करते चिकित्सक। संवाद
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नारखी थाना क्षेत्र के नगला रामकुंवर फीडर पर रविवार शाम शटडाउन लेते समय एक बड़ा हादसा हो गया। यहां तैनात एसएसओ दिग्विजय सिंह (45) जब नगला राधे ट्यूबवैल लाइन का शटडाउन ले रहे थे, तभी मशीन का एक फ्यूज चिपक गया और उससे निकली चिंगारियों व आग की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गए।
विज्ञापन

घटना के बाद बिजलीघर में अफरा-तफरी मच गई और परिजन आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए निजी चिकित्सक के पास ले गए। सोमवार को हालत बिगड़ने पर उन्हें ट्रॉमा सेंटर के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में उपचाराधीन दिग्विजय सिंह ने विभागीय लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि मशीनें पहले से ही खराब चल रही थीं, जिसकी वजह से यह दुर्घटना हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें