फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआरके महाविद्यालय : बीए के लिए 420 सीटें 

Mon, 27 Jun 2016 10:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
एसआरके कॉलेज
विज्ञापन
 एसआरके महाविद्यालय जनपद के प्रमुख कॉलेजों में है। यहां प्रत्येक वर्ष प्रवेश के लिए मारामारी की स्थिति रहती है। इसका प्रमुख कारण शहर का एक मात्र सरकारी कॉलेज होना है। वहीं सत्र 2013-14 से लड़कियों को भी यहां बीए, बीकॉम क्लास में प्रवेश मिलना शुरू हुआ है।
विज्ञापन

कॉलेज में हिंदी, समाज शास्त्र, मनोविज्ञान, इतिहास, अंग्रेजी, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र आदि विषय की कक्षाएं चलती हैं। बीए प्रथम वर्ष के लिए 420 स्टूडेंट्स का प्रवेश लिया जाता है। वहीं, बीकॉम के लिए 360 छात्र-छात्राएं प्रवेश ले सकते हैं। विगत वर्ष बीए, बीकॉम में मेरिट हाई रही। वहीं, सेल्फ फाइनेंस से बीबीए और  पीजीडीसीपी की कक्षाएं भी यहां संचालित होती हैं।
चर्चा में रहा कॉलेज 
पुराने सत्र में एसआरके कॉलेज काफी चर्चाओं में रहा। छात्रों के हंगामे, शिक्षकों की राजनीति आए दिन कॉलेज की छवि को धूमिल करती रही। वहीं, छात्रवृत्ति मामले में कॉलेज प्रशासन द्वारा बरती गई लापरवाही की आवाज जिला प्रशासन से लेकर लखनऊ तक गूंजती रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेज में निर्धारित सीटें
बीए प्रथम वर्ष        420
बीकॉम            360

एक जुलाई से मिलेंगे प्रवेश फार्म
कॉलेज प्राचार्य. डॉ विपिन अग्रवाल ने बताया कि बीए और बीकॉम प्रथम वर्ष की कक्षाओं में प्रवेश के लिए जुलाई से फार्म का वितरण शुरू होगा।

शिक्षकों की लंबे समय से चली आ रही है कमी
पॉलक्टिकल साइंस        2
संस्कृत            1
कामर्स            1
हिंदी             3
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें