फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदि शक्ति के दर्शन को उमड़ा सैलाब

Tue, 28 Mar 2017 11:07 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
मातारानी के दर्शन के लिए भक्तों में उत्साह नजर आया।
विज्ञापन
मां आदिशक्ति के प्रथम रूप शैलपुत्री के दर्शन के लिए मंगलवार को मंदिरों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। नवरात्र के प्रथम दिन श्री राजराजेश्वरी कैला देवी मंदिर सहित प्रमुख मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। तड़के तीन बजे मां राजराजेश्वरी कैला देवी मंदिर पर मंगला दर्शन के लिए भक्त बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुट गए। चार बजे पट खुलते ही कैला देवी के जयकारों से पूरा मंदिर प्रांगण गूंज उठा।
विज्ञापन

सुहागनगरी में मंगलवार को चहुंओर मातारानी की धूम नजर आई। पहले दिन श्रद्धालु पूजा थाली, दीपक और प्रसाद लेकर माता रानी के दर्शनों के लिए मंदिरों में पहुंचे। उसायनी स्थित मां वैष्णो देवी धाम पर भी मंगला दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। मंदिर प्रांगण में हवन यज्ञ और पूजा-अर्चना की गई। इधर, घरों में नौ दिन तक व्रत रखने वाली महिलाओं, युवतियों ने चौकी स्थापित की। कोटला रोड स्थित बड़ी माता मंदिर, नगला करन सिंह स्थित दुर्गा माता मंदिर, जलेसर रोड स्थित काली मंदिर, दुर्गा माता मंदिर, पथवारी माता मंदिर, चंद्रवार गेट, पैमेश्वर गेट, कोटला मोहल्ला, जोशियान, लेबर कालोनी, सुहाग नगर स्थित मां के मंदिरों में पूजा के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। वहीं, जसराना के मोहल्ला मझौआ में नवरात्र पर मां की प्रतिष्ठा की गई। पाढ़म के माता टीला मंदिर पर भी श्रद्धालुओं भीड़ लगी रही। मां कामाख्या धाम, मां विंध्यवासिनी धाम में मां के नवरात्र के दौरान पूजा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई है। वहीं मोहल्ला मझौआ में मां के भक्तों ने मां नवदुर्गा महोत्सव के तहत मां की प्रतिमा के साथ भगवान गणेश एवं हनुमानजी की प्रतिमा की स्थापना की। उधर, टूंडला में देवी मंदिरों पर देवी दर्शन व पूजा अर्चना के लिए लाइन लगी रही। इस मौके पर विभिन्न मंदिरों पर नेजा भी चढ़ाये गए। घरों पर कलश स्थापना और पूजा-अर्चना की गई। बड़े शिव समाधि मंदिर, पथवारी मंदिर, टूंडली स्थित पथवारी मंदिनर, यज्ञशाला मंदिर न्यू रेलवे कालोनी, काली मंदिर स्टेशन रोड, आरामशीन स्थित देवी मंदिर, शनिदेव मंदिर आदि पर देवी भक्तों की भारी भीड़ रही। उधर, शिकोहाबाद में नवरात्र के प्रथम दिन कालीदेवी मंदिर, पथवारी, बस स्टैंड स्थित मां ओंकारेश्वरी देवी मंदिरों पर आकर्षक बिजली सजावट की गई थी।  
बाक्स--
कदम बाजार में चुनरी और प्रसाद खरीदने वालाें की रही भीड़
मां राजराजेश्वरी कैलादेवी मंदिर के बाहर सजे कदम बाजार में चुनरी, प्रसाद, नारियल और दीपक खरीदने के लिए दुकानों पर श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आई। श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ के कारण कदम बाजार में जाम जैसे हालात पैदा हो गए।
विज्ञापन


टोलियों के रूप में पहुंचे नेजा चढ़ाने
नवरात्र के प्रथम दिन मां कैला देवी मंदिर पर नेजा चढ़ाने के लिए टोलियों के रूप में श्रद्धालु पहुंचे। साउंड सिस्टम पर मातारानी के गीतों पर श्रद्धालु नाचते गाते चल रहे थे। शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में सभी श्रद्धालु कैला देवी मंदिर में नेजा चढ़ाने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें