फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: खेलकूद से होता है शारीरिक और मानसिक विकास

Thu, 14 Nov 2024 01:51 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। हाईवे स्थित एफएच मेडिकल काॅलेज में मंगलवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिताएं में क्रिकेट, फुटबाल, चैस, लूडो, कैरम, रस्साकशी सहित अन्य खेलकूद कराए जाएंगे। विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। पांच दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन 15 नवंबर को होगा।
विज्ञापन

खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ काॅलेज चेयरमैन डॉ. जावेद अनवर वारसी ने मशाल जलाकर किया। डाॅ. रिहान फारुख ने कहा कि खेलकूद से हमारा शारीरिक और मानसिक विकास होता है। शारीरिक खेल विभिन्न बीमारियों को हमसे दूर रखने में सहायक होते हैं। युवाओं को खेलकूद प्रतियोगिताओं में भाग लेना चाहिए। डाॅ. रिजवान परवेज, डाॅ. आरिफ ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
मेडिकल काॅलेज प्राचार्य डाॅ. मुबारक अली ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिताएं 15 नवंबर तक चलेंगी। जिसमें शारीरिक खेल क्रिकेट, बालीवाल, रस्साकशी के साथ ही मानसिक खेल चैस, लूडो और कैरम होंगे। मंगलवार को क्रिकेट और बालीवाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस मौके पर श्रवण, बिलाल, आकांक्षा, जफर, सुमार्थ वाजपेयी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें