फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल प्रतियोगिता में छह स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। ओपन नेशनल ऑनलाइन ताइक्वांडो प्रतियोगिता उड़ीसा में विगत सप्ताह संपन्न हुई। जिसमें उत्तर प्रदेश की टीम का नेतृत्व करते हुए द ग्रुप ऑफ मार्शल आर्ट्स के आठ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों ने छह स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

ग्रुप के सचिव रामज्यावन सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में द ग्रुप ऑफ मार्शल आर्ट्स के सबजूनियर खिलाड़ियों के बालक वर्ग में आदित्य ने स्वर्ण पदक, जूनियर वर्ग में सचिन ने स्वर्ण, सीनियर वर्ग में ऋषी कुमार, अंश ने स्वर्ण पदक जबकि मोहम्मद फैसल ने रजत पदक प्राप्त किया। मास्टर वर्ग में रामज्यावन सिंह ने स्वर्ण पदक हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया।
इसी प्रकार बालिका वर्ग के केडिट वर्ग में प्रतिष्ठा यादव ने स्वर्ण पदक व सीनियर वर्ग में तनु अग्रवाल ने कांस्य पदक प्राप्त किया। द ग्रुप ऑफ मार्शल आर्ट्स के अध्यक्ष सेवदत्त के अनुसार कलर बेल्ट परीक्षा में उत्तीर्ण खिलाड़ियों में येलो बेल्ट आस्था सिंह, उसांगू सिंह, आरव गुप्ता, मोहम्मद फैसल, पायल यादव, अंजली गुप्ता, अरिनव यादव, पूजा यादव व पलक यादव व ग्रीन बेल्ट में आदित्य सिंह तथा रेड बेल्ट में कौशिकी यादव, सचिन यादव, अंश ने परीक्षा पास की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें