फिरोजाबाद। फिरोजाबाद अंडर-19 क्रिकेट लीग का तीसरा मैच ओम ग्लास स्टेडियम राजा के ताल पर डीसीए रेड और डीसीए ग्रीन के बीच मैच खेला गया। उद्घाटन भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नानक चंद अग्रवाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। डीसीए रेड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। डीसीए रेड के बल्लेबाज सार्थक यादव ने 47 गेंद पर पांच चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 44 रन बनाए। हरिओम राजपूत ने 54 गेंद पर पांच चौकों की मदद से 28 रन, लोकेश ने 24 गेंद पर दो चौकों की मदद से 26 रन बनाए। डीसीए रेड की पूरी टीम 40 ओवर में 141 रन पर आउट हो गई। डीसीए ग्रीन के गेंदबाज संतोष यादव ने 8 ओवर 24 रन देकर चार विकेट और आर्यन शर्मा ने आठ ओवर में 11 रन देकर दो विकेट प्राप्त किए। एक-एक विकेट नितेश यादव औ मुलायम सिंह को मिला।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीसीए ग्रीन की टीम ने 29. 2 ओवर में सात विकेट खोकर मैच अपनेे नाम कर लिया। डीसीए ग्रीन के लिए बल्लेबाज रमन कुमार ने 55 गेंद में पांच चौकों की मदद से 36 रन बनाए। जॉनी ने पांच चौकों की मदद से 26 रन, मुकुल यादव ने चार चौके और एक छक्के की मदद से 26 रन की पारी खेली। डीसीए रेड के लिए गेंदबाज रॉयल खान ने आठ ओवर में 45 रन देकर दो विकेट, राजेश, अमन, लोकेश एक-एक विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सर बिलाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रबंधक कामरान भाई द्वारा डीसीए ग्रीन के संतोष यादव को प्रदान किया। अमित गुप्ता, संजय कुशवाह, शिवकांत शर्मा, नीलमणि चतुर्वेदी, राजेश यादव, धर्मेंद्र सिंह, विराट यादव, अजय यादव, विवेक प्रजापति, अनुज कुमार, मोहम्मद आसिफ, पुष्पेंद्र, अतुल, मोहम्मद शानू, बाबू भाई, धीरज पाराशर, अमर विकास, अभिषेक गौतम, विकास पालीवाल आदि उपस्थित रहे।