अपना यादव प्रदेशी क्रिकेट कैंप के लिए चयनित खिलाड़ी
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। कमला क्लब कानपुर में 22 जनवरी से उत्तर प्रदेश अंडर-16 महिला खिलाड़ियों का क्रिकेट कैंप आयोजित किया जा रहा है। जिसमें फिरोजाबाद की बेटियां सोनम यादव व अपना यादव का चयन हुआ है।
अपना यादव (15) मीडियम पेसर गेंदबाज जबकि सोनम यादव (13) मध्यक्रम की बल्लेबाज हैं। सोनम यादव पिछले सत्र में उत्तर प्रदेश की अंडर-19 महिला टीम की खिलाड़ी रही हैं। पिछले साल नेशनल क्रिकेट एकेडमी में एक माह का कैंप में प्रशिक्षण भी लिया है।
सोनम यादव ओम ग्लास स्टेडियम में कोच विकास पालीवाल से जबकि अपना यादव फिरोजाबाद क्रिकेट एकेडमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष मोहन किशोर गुप्ता, सचिव केशव लहरी, कार्यवाहक सचिव शिव कांत शर्मा, जिला कोच राजेश यादव, रवि यादव, यादवेंद्र यादव, विकास शर्मा ने खुशी जाहिर की है।
फिरोजाबाद। सोनम यादव -प्रदेश क्रिकेट कैंप के लिए चयनित।- फोटो : FIROZABAD