फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब गांवों में भी होंगे सामूहिक विवाह समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सरकार ने अब सामूहिक विवाह का आयोजन कन्या के गांव में भी कराने का निर्णय लिया है। शासन स्तर से निर्धारित लक्ष्य के अनुसार फरवरी में सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए गांव में 10 जोड़ों का होना अनिवार्य होगा। इस संबंध में समाज कल्याण निदेशक ने पत्र जारी कर दिया है।
विज्ञापन

सरकार की तरफ से अभी तक सामूहिक विवाह का आयोजन जिला एवं विकास खंड स्तर पर होता है। शासन ने अब कन्या के गांव में भी सामूहिक विवाह समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया है। पूर्व की भांति 51 हजार रुपये अनुदान में 35 हजार रुपये कन्या के खाते में जाएंगे। जबकि 10 हजार रुपये का सामान दिया जाएगा। वहीं छह हजार रुपये आयोजन पर खर्च होगा। कन्या के गांव में 10 जोड़े होने पर ही शासन द्वारा इसका आयोजन किया जाएगा।
दो लाख रुपये वार्षिक आय वालों को मिलेगा लाभ
दो लाख रुपये की वार्षिक आय होने पर ही योजना का लाभ मिलेगा। वर की आयु 21 या उससे अधिक तथा वधू की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक हो। कन्या के गांव में विवाह कराया जा सकेगा। मगर इसके लिए 10 जोड़े होने चाहिए। शासन ने इस स्तर का प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। - प्रज्ञाशंकर तिवारी, समाज कल्याण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें