फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाऊदयाल स्टेडियम में लौटी रौनक, एथलेक्टिस खेल का प्रशिक्षण शुरु

विज्ञापन
दाऊदयाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में दौड़ लगाती प्रशिक्ष प्राप्त करने आई छात्राएं। - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कोरोना काल में सूने पड़े दाऊदयाल स्टेडियम में फिर से रौनक लौट आई है। युवाओं ने फिर खेल की प्रैक्टिस शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के कारण करीब पांच महीने से दाऊदयाल स्पोर्ट्स स्टेडियम खाली पड़ा था। अब स्टेडियम में एथलेक्टिस का प्रशिक्षण शुरू कर दिया है। जिला क्रीड़ा अधिकारी राहुल चोपड़ा ने बताया कि स्टेडियम में एथलेटिक्स का प्रशिक्षण शुरू हो गया है। करीब 20 से 30 खिलाड़ी आना शुरू हो गए हैं। राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी प्रैक्टिस के लिए आ रहे हैं।
विज्ञापन

सात खेल और शुरू करने के भेजा है प्रस्ताव
फिरोजाबाद। इस बार कोच संविदा पर नहीं, बल्कि आउट सोर्सिंग से रखे जाएंगे। खेल निदेशालय ने स्टेडियम में खेल शुरू करने के लिए प्रस्ताव मांगा है। खेल अधिकारी राहुल चोपड़ा ने क्रिकेट, हॉकी, जिम्नास्टिक, बैडमिंटन , तलवारबाजी, जूडो सहित सात खेलों को शुरू कराने का प्रस्ताव भेजा है। अनुमति मिलने के बाद कोच का चयन होगा। इस बार कोच गृहजनपद में नहीं रखे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें