फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छिटपुट झड़पों के बीच 68.90 फीसदी मतदान

Wed, 14 Oct 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
फरिहा/खैरगढ़(फीरोजाबाद)। हाथवंत और फीरोजाबाद ब्लाक में दूसरे चरण का मतदान छिटपुट घटनाओं के साथ संपन्न हो गया। दोनों ब्लाकों में 68.90 प्रतिशत मतदाताओं ने ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया। फरिहा क्षेत्र के कोंडर में पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। इसमें सिपाही घायल हो गया। खुशकपुरा में दो प्रत्याशियों में टकराव होता तभी डीएम एवं एसपी पहुंचे। जिजौली में पुलिस के डंडे से बुजुर्ग घायल हो गया।
विज्ञापन

 फीरोजाबाद एवं हाथवंत ब्लाक में मतदान की शुरूआत सुबह सात बजे हुई। बिल्टीगढ़ रघोल बूथ पर फर्जी मत के कारण विवाद हुआ। अपराह्न दो बजे कोंडर बूथ पर जब एसडीएम जसराना अमित सिंह पहुंचे तो एक बिना वोटर आईडी के कतार में लगे युवक को पीट दिया। इसके बाद जब थानाध्यक्ष फरिहा पहुंचे तो ग्रामीणों ने पथराव किया। पुलिस टीम पर पथराव होने से गाड़ी का शीशा टूटा वहीं चालक उदयवीर सिंह चुटैल हो गए। पुलिस टीम पर पथराव की सूचना पर डीएम विजय किरन आनंद, एसपी पीयूष श्रीवास्तव भी भारी पुलिस बल के साथ गांव में पहुंचे। उन्होंने भीड़ को खदेड़ने के साथ मतदान शुरू कराया। गांव में सीडीओ सुजीत कुमार व एएसपी भी पहुंचे। खुशकपुरा में जिला पंचायत सदस्य पद प्रत्याशी हरेंद्र यादव व महेश पहलवान के समर्थकों में टकराव की सुनकर डीएम एवं एसपी यहां पहुंचे। उन्होंने हरेंद्र को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। गांव जलालपुर में संदिग्ध मिले राजकुमार को पुलिस के हवाले किया। शेखनपुर में वोटर लिस्ट में गड़बडी के कारण ही क्रमांक संख्या ठीक नहीं थी होने के कारण काफी देर से मतदान शुरू हो गया। रेहना व कोंडर में दो फर्जी वोटरों को पकड़ा और दंड बैठक लगवाई। थाना खैरगढ़ क्षेत्र के ग्राम जिजौली में भीड़ को भगाने के दौरान पुलिस का डंडा लगने से बुजुर्ग नेत्रपाल घायल हो गए। उपचार के जिला अस्पताल लाए हैं। एसडीएम सदर डा. पंकज वर्मा,सीओ सदर जगदीश ंसिह के साथ यमुना की तलहटी में सक्रिय रहे। लालऊ में भीड़ को पुलिस ने तुरंत खदेड़ दिया।
--------------------------------------------------------------------------------------------------
--------------------------------------------------------------------------------------------------
कब किस ब्लाक में कितना रहा मतदान
समय        फीरोजाबाद     हाथवंत
नौ बजे        9.95           8.00 प्रतिशत            
11 बजे       26.00          27.00 प्रतिशत
एक बजे      42.00          45.00 प्रतिशत
तीन बजे      59.00          59.00 प्रतिशत
पांच बजे     68.91          68.90 प्रतिशत
--------------------------------------------------------------------------------------------------
--------------------------------------------------------------------------------------------------
ब्लाक का नाम    कुल वोटर    पड़े वोट
फीरोजाबाद      158005        108885
हाथवंत          119472         82314
-----------------------------
कुल            277477         191199
----------------------------
निकाऊ में फायरिंग की सूचना झूठी निकली
युवक ने कंट्रोल रूम को निकाऊ में फायरिंग की सूचना दे दी। सूचना मिलने पर तो सीडीओ सुजीत कुमार,एएसपी ग्रामीण संजय यादव भारी फोर्स के साथ पहुंचे। परंतु यह सूचना झूठी निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें