फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: परिषदीय विद्यालयों के एमडीएम में इस्तेमाल होंगे महिला समूहों के मसाले

Sat, 22 Aug 2026 12:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में विकास कार्यों की समीक्षा, जर्जर सड़कों की होगी मरम्मत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को सदर विधायक मनीष असीजा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास कार्य अनुश्रवण समिति की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में परिषदीय विद्यालयों के मध्याह्न भोजन (एमडीएम) में स्थानीय महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए शुद्ध मसालों का उपयोग किए जाने का निर्णय लिया गया।
सदर विधायक ने खराब ट्रांसफार्मर समय पर न बदलने और लचर विद्युत आपूर्ति पर कड़ी नाराजगी जताते हुए संबंधित क्षेत्र के अवर अभियंताओं (जेई) के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके अलावा, किसान सम्मान निधि और फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन में किसानों के साथ दुर्व्यवहार करने वाले बैंक प्रबंधकों को चिह्नित कर कार्रवाई की ताकीद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में जल जीवन मिशन के तहत खोदी गई क्षतिग्रस्त सड़कों की तुरंत मरम्मत कराने, पीएम कुसुम योजना के तहत सोलर पंपों के त्वरित आवंटन और खादों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। पशु चिकित्सा अधिकारियों को घर-घर जाकर शत-प्रतिशत टीकाकरण करने तथा लंपी वायरस के फैलाव को रोकने के लिए विशेष रूप से हिदायत दी गई।
इस दौरान एडीएम नमामि गंगे मोहनलाल गुप्ता, सीएमओ डॉ. राम बदन राम, पीडी सुभाष चंद्र त्रिपाठी, और डीडीए सत्येंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें