फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: ट्रेन में महिला रेलयात्री गले से लोकेट चोरी, प्राथमिकी दर्ज

Sat, 22 Aug 2026 12:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
टूंडला। फिरोजाबाद के पुरानी आबादी रहना निवासी ब्रजेश यादव 19 अगस्त को अपनी मां मुनकरा देवी व अन्य परिवार के लोगों के साथ ट्रेन नंबर 20434 जम्मू मेल के कोच एस-1 में माता वैष्णो देवी कटरा रेलवे स्टेशन से टूंडला की यात्रा कर रहे थे। ट्रेन सुबह करीब साढ़े छह बजे गाजियाबाद जंक्शन के निकट पहुंची थी। तभी चोर ने उनकी मां के गले से सोने का लोकेट चोरी कर लिया।
विज्ञापन

पीड़ित ने अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। जीआरपी प्रभारी विश्वनाथ मिश्रा का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी शून्य पर दर्ज कर ली गई है। मामला गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के आस-पास का होने पर प्राथमिकी को गाजियाबाद जीआरपी थाने में स्थानांतरित कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें