फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टियों की गपशप में बीता पहला दिन

Wed, 01 Apr 2015 11:11 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार से नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत हो गई। छात्र-छात्राओं से स्कूल गुलजार दिखे। पहला दिन नए दोस्तों से हैलो.. हाय.. में ही गुजर गया। पहली बार स्कूल जाने वाले बच्चे हंसते-हंसते स्कूल पहुंचे। नई क्लास में आने पर छात्र-छात्राओं ने पढ़ाई से ज्यादा मस्ती की। कुछ स्कूलाें में हवन कर नए सत्र की शुरुआत की।
विज्ञापन

स्कूलों में शैक्षणिक सत्र की शुरुआत की गई। इस बार यूपी बोर्ड से संचालित कालेजों एवं परिषदीय विद्यालयों में भी एक अप्रैल से नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो गया। छात्र छात्राएं नई क्लास में नई किताब कापियों से पढ़ने को बेचैन थे। उससे ज्यादा खुशी नई मैडम, नये दोस्तों से मिलने की थी। हालांकि पहले दिन स्कूलों में छात्र संख्या काफी कम दिखी। इसके चलते शिक्षण कार्य भी ठीक तरीके से शुरू नहीं हो सका। वहीं, प्ले वे स्कूलों में पहली बार पढ़ने गए बच्चे हंसी खुशी पहुंचे तो कई रोते-बिलखते दिखे। प्ले वे स्कूलों में झूले, खेलकूद कराकर बच्चों को रिझाने का प्रयास शिक्षिकाएं करती दिखीं।

फीस जमा और किताबें खरीदने को रही भीड़
अभिभावक भी अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरत रहे हैं। स्कूलों में फीस काउंटर के अलावा किताब, कापियां खरीदने के लिए भीड़ लगी रही। बाहर निकलते हुए अभिभावक किताब, कापियां और फीस बढ़ने पर आश्चर्य करते रहे।
विज्ञापन


हवन-पूजन का हुआ आयोजन
सरस्वती शिशु मंदिर गौशाला में हवन पूजन कराकर शैक्षणिक सत्र की शुरुआत की गई। वहीं, बच्चूबाबा सरस्वती विद्या मंदिर में हवन यज्ञ का आयोजन प्राचार्य  महेश बाबू के निर्देशन में किया गया। स्कूल अध्यापकों के अलावा छात्र छात्राओं ने हवन में आहुतियां देकर मां सरस्वती से प्रार्थना की।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें