बोधाश्रम से कोटला चुंगी चौराहे तक सर्विस रोड परा खुले मैनहॉल देखकर नगर
आयुक्त भड़क उठे। उन्होंने नगर निगम पहुंचकर संबंधित जेई को फटकार लगाते
हुए तत्काल मैनहॉल ढंकने के निर्देश दिए।
नगला भाऊ चौराहे से सुहागनगर, सुभाष तिराहा, जलेसर रोड, बोधाश्रम,
कोटला चुंगी, नगला बरी, जाटवपुरी, रसूलपुर से आसफाबाद तक सर्विस रोड के
दोनों साइड दर्जनों मैनहॉल खुले पडे़ हैं। ये मैनहॉल आए दिन हादसे का सबब
बनते हैं। नगर आयुक्त रामऔतार रमन, उपायुक्त प्रमोद कुमार द्वारा कई बार
सर्विस रोड का निरीक्षण किया गया। इसमें निर्माण विभाग को तत्काल सभी
मैनहॉल बंद करने के निर्देश दिए थे।
इसके बाद भी जिम्मेदार अधिकारियों ने
सुध नहीं ली। बुधवार प्रात: 11 बजे कोटला चुंगी से बोधाश्रम तक कई खुले
मैनहॉल देखकर नगर आयुक्त नाराज हो गए। हादसे की आंशका को देखते हुए नगर
आयुक्त ने जेई को बुलाकर मैनहॉल बंद न करने पर कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने
निर्देश दिए कि शाम तक बोधाश्रम से कोटलाचुंगी से सभी मैनहॉल बंद कराएं
अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
स्वर्गाश्रम सौंदर्यीकरण के प्रस्ताव को दो दिन का अल्टीमेटम
शासन
के निर्देश पर स्वर्गाश्रम के सौंदर्यीकरण को प्रस्ताव मांगा गया है।
इमसें निर्माण विभाग द्वारा आधा दर्जन प्रस्ताव बनाकर भेजे गए थे। छारबाग
एवं जलेसर रोड स्वर्गाश्रम का प्रस्ताव न बनाने पर नगर आयुक्त ने जेई को दो
दिन का अल्टीमेटम दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि स्वर्गाश्रम के
सौंदर्यीकरण के लिए अच्छा प्रस्ताव बनाया जाए, धन की कोई कमी नहीं है।