ग्रीष्मकाल के दौरान माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वाले यात्रियों के लिए खुश खबरी है। रेलवे 29 मार्च से साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाएगा। यह ट्रेन 29 मार्च को इलाहाबाद से चलेगी। इलाहाबाद-जम्मूतवी साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन को 28 जून तक संचालन किया जाएगा।
गर्मियों की छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेनें चला रहा है। स्पेशल ट्रेनों की श्रंखला में आगामी 29 मार्च को इलाहाबाद से 04111 इलाहाबाद-जम्मूतबी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन प्रारंभ होगी। यह ट्रेन प्रत्येक बुधवार को इलाहाबाद से चलेगी। वहीं गुरुवार को जम्मूतबी से चलेगी। ट्रेन में चार कोच सामान्य, 12 स्लीपर श्रेणी के, दो द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित के और 2 एसएलआरडी कोच होंगे। उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि ट्रेन इलाहाबाद से चलकर फतेहपुर, कानपुर, इटावा, टूंडला, अलीगढ़, गाजियाबाद, दिल्ली, पानीपत, अंबाला, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट होते हुए जम्मूतवी तक जाएगी। इसी प्रकार वापसी में जम्मूतवी से चलकर पठानकोट कैंट, जालंधर कैंट, लुधियाना, अंबाला, पानीपत, दिल्ली, गाजियाबाद, अलीगढ़, टूंडला, इटावा, कानपुर, फतेहपुर होते हुए इलाहाबाद पहुंचेगी। टूंडला में रात्रि 8:58 बजे पहुंचकर रात्रि नौ बजे जम्मूतबी के लिए रवाना होगी। वहीं डाउन में दोपहर दो बजे टूंडला पहुंचकर 2:2 बजे इलाहाबाद जाएगी।