फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: वैष्णोदेवी मंदिर परिसर में रखे नेजों में लगी आग

Wed, 01 Apr 2026 12:11 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
टूंडला के माता वैष्णोदेवी मंदिर परिसर में रखे नेजाओं में आग लगने पर उठता धुंआसंवाद - फोटो : टूंडला के माता वैष्णोदेवी मंदिर परिसर में रखे नेजाओं में आग लगने पर उठता धुंआ संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

टूंडला। उसायनी स्थिति माता वैष्णोदेवी मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने चढ़ाए नेजों में मंगलवार सुबह अचानक आग लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही समय रहते आग बुझ गई अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
घटना मंगलवार सुबह 11:30 बजे करीब की है। थाना क्षेत्र के गांव उसायनी स्थित माता वैष्णोदेवी मंदिर पर नवरात्रों में श्रद्धालुओं द्वारा नेजे चढ़ाए गए थे। सुबह मंदिर में प्रतिदिन की भांति श्रद्धालु पहुंच रहे थे।
विज्ञापन

तभी अचानक श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए नेजों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। मंदिर परिसर पर मौजूद लोगों ने नेजों में आग लगने की सूचना तत्काल पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने सबमर्सिबल चलवाकर लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही की मंदिर में मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दे दी, अन्यथा हादसा बड़ा हो सकता था।
विज्ञापन

थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह का कहना है कि नेजों में आग लगने का कारण किसी श्रद्धालु द्वारा जलाए गए दीपक से माना जा रहा है। आग पर पुलिस टीम द्वारा काबू पा लिया गया है। कोई भी श्रद्धालु हताहत नहीं हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें