फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: रेलवे विद्युत सब-स्टेशन के पैनल से निकली चिंगारी, रेलकर्मी झुलसा

Mon, 05 May 2025 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
टूंडला में घायल रेलकर्मी आशीष सनाढ्य का झुसला हाथ
विज्ञापन
टूंडला। रेलवे कंपनी बाग पार्क स्थित विद्युत सब-स्टेशन में पैनल से निकली चिंगारियों से ड्यूटी पर तैनात विद्युत रेलकर्मी झुलस गया। गंभीर रूप से घायल रेलकर्मी को उपचार के लिए रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर आगरा के एक निजी अस्पताल भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


रेलवे कंपनी बाग पार्क के सामने रेलवे का 33 हजार विद्युत लाइन का सब-स्टेशन है। रविवार डेढ़ बजे करीब दोपहर रेलकर्मी आशीष सनाढ्य ड्यूटी पर तैनात थे। इसी बीच सब-स्टेशन के पैनल में अचानक तेज चिंगारी निकली, जिससे रेलकर्मी पैनल के नजदीक बैठे होने पर बुरी तरह झुलस गया।
पैनल से झुलसे रेलकर्मी का हाथ झुलस गया। साथी रेलकर्मी उसे उपचार के लिए रेलवे अस्पताल ले गए। हालात गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे आगरा के एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें