फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा ही काबिज होगी जिला पंचायत की कुर्सी पर

Wed, 04 Nov 2015 10:34 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत चुनाव में सपा की जीत पर सांसद ने विजयी प्रतिनिधियों से संपर्क किया और उन्हें जीत की बधाई दी। जिला पंचायत अध्यक्ष की कुुर्सी की दौड़ शुरू होने के साथ सांसद अक्षय यादव ने अटकलों पर विराम लगाते हुए जल्द ही प्रत्याशी तय होने की बात कही। उन्होंने लगातार सपा के जिला पंचायत कुर्सी पर काबिज होने का भी दावा किया।
विज्ञापन

बुधवार को सांसद अक्षय यादव ने अमर उजाला को बताया कि सपा के सर्वाधिक जिला पंचायत सदस्य जीतकर आए हैं। जिला पंचायत की कुर्सी पर सपा का कब्जा था और रहेगा। जिले की जनता के विशेष स्नेह ने यह मौका फिर दिया है। जिले में चल रहे चर्चाओं के दौर पर विराम लगाते हुए सांसद ने कहा कि सपा का प्रदेश नेतृत्व जल्द ही प्रत्याशी के नाम की घोषणा करेगा।
एक सवाल के जवाब में सांसद अक्षय यादव ने कहा कि प्रशासन ने पारदर्शिता से चुनाव कराया है, जनता ने जिसे सबसे अच्छा माना उसे वोट देकर प्रतिनिधित्व का जिम्मा सौँपा है। सपा जनता की उम्मीदों पर पूरी तरह खरा उतरेगी।   
विज्ञापन

दूसरी ओर, उन्होंने जिले के विजयी जिला पंचायत सदस्यों ने बात की और उन्हें विजयी होने पर बधाई दी। सांसद ने जनप्रतिनिधियों से जनता के हित में कार्य करने का आह्वान किया।
सांसद ने नोएडा स्थित आवास पर सपा जिलाध्यक्ष डॉ. दिलीप यादव से जिला पंचायत को लेकर मंत्रणा भी की, वहीं लालबत्ती की कुर्सी को लेकर समीकरणों पर भी मंथन किया। जिले में खफा चल रहे अन्य पंचायत सदस्यों को मनाने और सहयोग पर भी चर्चा की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें