फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाणिज्य कर विभाग का इंडस्ट्रियल एरिया में छापा

Wed, 04 Nov 2015 10:32 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार को शहर के इंडस्ट्रियल एरिया में वाणिज्य कर विभाग की टीम ने दस्तक दी। अचानक हुई छापामार कार्रवाई से उद्यमियों में हड़कंप मच गया। टीम द्वारा करीब घंटे से अधिक कांच कारखाने में रॉ मैटेरियल के रिकार्ड व कारखाने में उपलब्ध रॉ मैटेरियल का आंकलन किया, जिसमें काफी अंतर पाया गया।
विज्ञापन

वाणिज्य कर विभाग के डिप्टी कमिश्नर आरके मौर्य ने टीम के साथ इंडस्ट्रियल एरिया स्थित नवजीवन ग्लास में दस्तक दी। टीम ने कांच कारखाने में रखे कच्चे माल से संबंधित रिकार्ड तलब किया। टीम ने सोडा एस, भंगार, रेता सहित अन्य सभी तरह के कच्चे माल को रिकार्ड के अनुसार मिलान किया जिसमें काफी अंतर मिला। यही नहीं कच्चे माल से संबंधित रिकार्ड भी मेंटेन नहीं था। टीम ने करीब तीन घंटे तक कारखाने में उपलब्ध रिकार्ड व रॉ मैटेरियल का आंकलन किया।
 इंडस्ट्रियल एरिया में वाणिज्य कर विभाग की टीम की छापामार कार्रवाई से अन्य उद्यमियों में हड़कंप मच गया। सिटी मजिस्ट्रेट रविंद्र सिंह ने बताया कि चूड़ी कर मुक्त है लेकिन रॉ मैटेरियल पर टैक्स लगता है। प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि 29 अक्तूबर से रिकार्ड मेंटेन नहीं किया गया है। भौतिक सत्यापन में यह भी पाया गया है कि क्षमता के अनुसार रॉ मैटेरियल में गड़बड़ी गई है। इस मामले में वाणिज्य कर विभाग द्वारा नोटिस जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

डिप्टी कमिश्नर आरके मौर्या ने बताया कि कारखाने के रिकार्ड व उपलब्ध माल में काफी अंतर पाया गया है। इसका पूरा आंकलन किया जाएगा। इस मामले में कारखाना स्वामी को नोटिस जारी कर 17 नवंबर तक जवाब देने को कहा है। टीम में ज्वाइंट कमिश्नर आरआर गुप्ता, असिस्टेंट कमिश्नर एसके वर्मा, वाणिज्य कर अधिकारी छोटेलाल शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें