फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 50 हजार प्राथमिक सदस्य बनाएगी सपा

Sat, 15 Apr 2017 11:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
सपा ने शनिवार से सदस्यता अभियान की शुरुआत की।
विज्ञापन
सपा के सदस्यता अभियान की शुरूआत पार्टी के जिला कार्यालय से शनिवार को हुई। बीस रुपया में पांच वर्ष तक की सदस्यता मिलेगी। विधानसभा वार काउंटरों को लगाकर कार्यकर्ताओं को सदस्यता दिलाई गई। जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव ने कहा कि सदस्यता अभियान के तहत ही हर बूथ पर सक्रिय सदस्य बनाया जाएगा।
विज्ञापन

सिविल लाइंस दबरई स्थित सपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव ने कहा कि पार्टी हाईकमान की ओर से इस बार सदस्यता शुल्क दस रुपया से बढ़ाकर बीस रुपया कर दिया है। सदस्यता पांच वर्ष की होगी। जिले में 50 हजार प्राथमिक तथा दो हजार सक्रिय सदस्य बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा विधानसभा में पार्टी से चुनाव लड़े प्रत्याशी, विधानसभा इकाई के अध्यक्ष व पदाधिकारियों की जिम्मेदारी होगी कि सदस्य बनाने के साथ पैसा जमा कराना होगा। 25 प्राथमिक सदस्य बनाने पर ही एक सक्रिय सदस्य बन सकेगा। सक्रिय सदस्य को 25 प्राथमिक सदस्यों के शुल्क सहित दो हजार रुपया जमा कराएं। सिरसागंज विधायक हरिओम यादव ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता जोश के साथ सदस्य बनाने का काम करेंगे। एमएलसी डा.असीम यादव ने कहा अभियान में सभी कार्यकर्ता जुटें। एमएलसी डा. दिलीप यादव, उदयवीर सिंह,पूर्व विधायक अजीम भाई, शिव सिंह चक,ओमप्रकाश वर्मा,डा.संजय यादव, शिव प्रताप यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप उर्फ छोटू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रमेशचंद्र चंचल,पूर्व चेयरमैन राकेश दिवाकर,ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सत्यवीरसिंह, अंशुल विक्रम सिंह, विजय आर्या,राजकुमार राठौर, योगेश गर्ग, आदर्श यादव धन्नू, नीरज यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें