फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: सिरसागंज में सपा ने निकाली पीडीए साइकिल यात्रा

Sun, 23 Aug 2026 10:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सिरसागंज में पीडीए साइकिल यात्रा निकालते सपाई नारेबाजी करते हुए। संवाद - फोटो : सिरसागंज में पीडीए साइकिल यात्रा निकालते सपाई नारेबाजी करते हुए। संवाद
विज्ञापन
सिरसागंज। समाजवादी पार्टी के फ्रंटल संगठनों द्वारा रविवार को विधानसभा क्षेत्र में विशाल पीडीए साइकिल यात्रा निकाली गई। इसका शुभारंभ गंगा देवी कोल्ड स्टोरेज से हुआ, जो सोथरा रोड बाईपास, नगला माहराम चौराहा, तहसील सिरसागंज, सोथरा चौराहा और अरांव चौराहा होते हुए गिरधारी इंटर कॉलेज पहुंचकर संपन्न हुई।
विज्ञापन



सपा जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव और पूर्व एमएलसी डॉ. दिलीप यादव ने पार्टी का झंडा दिखाकर यात्रा को रवाना किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार की छात्र, किसान, नौजवान और महिला विरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक समाज को एकजुट करने का संदेश दिया।
डॉ. दिलीप यादव ने कहा कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के संकल्प के तहत शोषित, पीड़ित और वंचित वर्ग को एक मंच पर लाने के लिए यह आयोजन किया जा रहा है, ताकि आगामी चुनावों में जनविरोधी सरकार को हटाकर पीडीए की सरकार बनाई जा सके। इस अवसर पर विधायक सर्वेश यादव, हरिशंकर यादव, सीताराम शर्मा, रामसेवक यादव, डीपी यादव, विजेंद्र सिंह यादव, के.वी. यादव, जगमोहन यादव, लोकेन्द्र गुर्जर, पंकज बघेल और विनोद गौतम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें