फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: रातभर अभियान चला, पांच घंटे में 48 वांछित किए गिरफ्तार

Sun, 23 Aug 2026 10:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
फिरोजाबाद। वांछित अपराधियों और वारंटियों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने रातभर अभियान चलाया। एसएसपी के निर्देश पर शनिवार रात 12 बजे से सुबह पांच बजे तक चले अभियान में पुलिस ने 48 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें 43 एनबीडब्ल्यू वारंटी, एक एसआर वांछित और चार अन्य वांछित आरोपी शामिल हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, अभियान के दौरान थाना उत्तर पुलिस ने छह एनबीडब्ल्यू और एक अन्य वांछित को गिरफ्तार किया। दक्षिण में दो, रामगढ़ में तीन, रसूलपुर में तीन एनबीडब्ल्यू और एक अन्य वांछित, जबकि टूंडला पुलिस ने दो एनबीडब्ल्यू और दो अन्य वांछितों को पकड़ा। पचोखरा पुलिस ने तीन, नारखी ने एक एनबीडब्ल्यू और एक एसआर वांछित, सिरसागंज व नसीरपुर ने दो-दो और नगला खंगर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा शिकोहाबाद में चार, खैरगढ़ में चार, फरिहा में एक, एका में दो और मटसैना पुलिस ने पांच अभियुक्तों को पकड़ा। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें