फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: सपा नेता सलीम राईन की दुकान का आवंटन रद्द, लगा जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
जसराना। नगर पंचायत ने गाय की कुर्बानी पर विवादित बयान देने के मामले में जेल जा चुके सपा नेता सलीम राईन (निवासी मोहल्ला बेलमपुरी) की दुकान का आवंटन रद्द कर दिया है, साथ ही उन पर 5,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन

दरअसल, उच्च न्यायालय के आदेश पर सलीम राईन और उनके परिजनों को पांच दुकानें आवंटित की गई थीं। पिछले दिनों उनके बयान के बाद भाजपा और हिंदूवादी संगठनों के दबाव के बीच, स्थानीय लोगों ने शिकायत की थी कि सलीम राईन ने दुकान की दीवार हटाकर उसे दूसरी दुकान में मिला लिया है। इस पर अधिशाषी अधिकारी (ईओ) योगेंद्र कटियार ने पूर्व में तीन बार नोटिस देकर जवाब मांगा था। जवाब न मिलने और आवंटन की शर्त संख्या 7 का उल्लंघन कर ढांचे में बदलाव करने पर 20 जून को यह निरस्तीकरण की कार्रवाई की गई। वहीं, ईओ ने एक ही परिवार के पांच लोगों को दुकान आवंटित करने के आरोपों को निराधार बताया है। इसी मामले में दुकानों के आवंटन को लेकर बृहस्पतिवार को नगर पंचायत में जमकर हंगामा भी हुआ था, जहां वीडियो बनाने को लेकर दुकानदारों और ईओ के बीच विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों ने कोतवाली में तहरीर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें