फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता ने की बालिकाओं से छेड़छाड़, थाने का घेराव

Tue, 14 Jul 2015 10:41 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
घर के बाहर खेल रही बालिकाओं के साथ सपा नेता ने छेड़छाड़ कर दी। परिवारीजनों ने विरोध किया तो अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोपी सपा नेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पीड़ित परिवार ने क्षेत्रीय लोगों के साथ थाना दक्षिण का घेराव किया। उन्होंने कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

 दक्षिण थाना क्षेत्र में दोपहर करीब 12 बजे तीन बालिकाएं घर के बाहर खेल रही थीं। तभी वहां सपा नेता पहुंच गया और बालिकाओं से छेड़छाड़ शुरू कर दी। उनके रोने की आवाज सुनकर परिवारीजन बाहर निकले तो सपा नेता की हरकत देख वह अवाक रह गए। उन्होंने विरोध किया तो सपा नेता ने अभद्रता करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दे दी। क्षेत्रीय लोगों के आने पर वह भाग खड़ा हुआ। इसके बाद गुस्साए परिवारीजन लोगों के साथ थाना दक्षिण पहुंच गए। उन्होंने थाने का घेराव करते हुए सपा नेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। नारेबाजी भी की गई। परिवारीजनों ने कहा कि सपा नेता पर पूर्व में भी छेड़छाड़ का आरोप लगा था। दबंग होने के कारण उस पर कोई कार्रवाई नहीं करता। कोतवाल दक्षिण ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। कोतवाल का कहना है कि पीड़ित पक्ष ने तहरीर दी है। मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें