फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा सरकार ने रखी विकास की नींव: अरविंद सिंह

Tue, 06 Sep 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
विज्ञापन
सपा सरकार ने रखी विकास की नींव: अरविंद सिंह - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
विधानसभा सिरसागंज के बाबा की शाला स्थित वीरांगना अवंतीवाई विद्यालय में बूथ कमेटी सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें कार्यकर्ताओं ने विधानसभा चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा गया।
विज्ञापन

सम्मेलन में मुख्य अतिथि फीरोजाबाद के प्रभारी व विधान परिषद के सदस्य ठा. अरविंद सिंह ने कहा कि सपा ने प्रदेश में विकास कार्य किया है।
सिरसागंज विधायक हरिओम यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जनता की सेवा करना ही मेरा मकसद है। जिलापंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह छोटू ने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं को धमकियां दी जा रहीं हैं लेकिन कार्यकर्ताओं को हताश होने की जरूरत नही है। जिलाध्यक्ष अमोल यादव ने कहा कि सिरसागंज जैसा बूथ सम्मेलन पूरे जिले में कहीं नही हुआ है। उन्होंने कहा कि आना वाला चुनाव यह साबित कर देगा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जो विकास की धारा पूरे प्रदेश में बहाई है वो कोई और पार्टी आज तक नही कर पाई है। एक ओर पूरे प्रदेश में सड़कों का ऐसा निर्माण हुआ कि किसानों को उनकी फसलें बाजार तक पहुंचाने का रास्ता सुगम हुआ वहीं विद्यार्थियों को लैपटॉप प्रदान कर उनकी प्रगति को पंख प्रदान कर दिये। सम्मेलन में  विधान परिषद के सदस्य, सिरसागंज, विधायक शिकोहाबाद ओमप्रकाश वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष अमोल यादव, रामसेवक यादव, डीपी यादव आदि का विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष राधाकिशन राजपूत ने माला और शाल पहनाकर सभी अतिथियों का भव्य स्वागत किया। सम्मेलन में ठा. प्रदीप सिंह, सुनील यादव, श्यामवीर सिंह यादव, ठा. राघवेंद्र सिंह, रतन सिंह बघेल, रजनीश यादव आदि शामिल रहे कार्यक्रम का संचालन रामहरी यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें