फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणेश पांडाल हटाने की कोशिश पर हंगामा, बाजार बंद

Mon, 05 Sep 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
विज्ञापन
गणेश पांडाल हटाने की कोशिश पर हंगामा, बाजार बंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
घंटाघर के समीप स्थापित गणेश पांडाल को हटाने की दरोगा की चेतावनी से व्यापारियों में आक्रोश फैल गया। विरोध के चलते घंटाघर के आसपास का बाजार बंद हो गया। पांडाल हटाने की सूचना पर नगर विधायक मनीष असीजा सहित कई व्यापारी नेता पहुंच गए। नगर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस अधिकारियों ने स्वीकारा कि दरोगा को गलतफहमी हुई है। पांडाल नहीं हटाया जाएगा। इसके बाद मामला शांत हो सका।
विज्ञापन

गलाई एसोसिएशन द्वारा घंटाघर चौराहे के समीप पांडाल सजाकर भगवान गणेश की मूर्ति प्रतिवर्ष स्थापित की जाती है। सोमवार को धूमधाम से गणेश प्रतिमा स्थापित की गई। आयोजक मंडल के सदस्यों का आरोप है कि अपराह्न करीब दो बजे थाना दक्षिण के एसआई ध्यानपाल और प्रहलाद सिंह आए और बोले की पांडाल हटाओ। आयोजन समिति ने प्रशासन की अनुमति भी दिखाई लेकिन वे नहीं मानें। गणेश पांडाल पुलिस द्वारा हटवाने की सूचना पर व्यापारियों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बाजार बंद कर दिया। घंटाघर चौराहे से बर्तन वाली गली तक का बाजार बंद हो गया। घटना की जानकारी पर नगर विधायक मनीष असीजा, पूर्व महानगर अध्यक्ष सुनील शर्मा, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष अनिल मैनेजर, आरएसएस के रमाकांत उपाध्याय, किशोर अग्रवाल बंटी, शैलेष अग्रवाल, किशन दद्दा पहुंच गए। उन्होंने प्रभारी निरीक्षक दक्षिण गिरीशचंद्र तिवारी एवं एसएचओ उत्तर शशिकांत शर्मा से पांडाल के संबंध में बात की। उन्होंने कहा कि एसआई ने गलतफहमी के चलते पांडाल हटाने की बात कही है। पांडाल सही स्थान पर लगा है, नहीं हटेगा। नगर मजिस्ट्रेट सुरेंद्र बहादुर यादव ने मौके पर पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी की। पुलिस और प्रशासन के आश्वासन के बाद बाजार भी खुल गया। बाद में लोगों ने प्रसाद वितरण किया और आरती की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें