फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा के नाम पर रामगोपाल ने साधी चुप्पी

Sun, 06 Nov 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
विज्ञापन
सपा के नाम पर रामगोपाल ने साधी चुप्पी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी से निष्कासन के बाद पहली बार सांसद रामगोपाल यादव फीरोजाबाद आए। इस दौरान वह मीडिया के सवालों से बचते रहे और समाजवादी पार्टी के नाम पर चुप्पी साध ली। यूपी में विकास के मुद्दे पर वह जरूर बोले और कहा पूरे प्रदेश में सबसे बेहतर बिजली फीरोजाबाद को मिल रही है।
विज्ञापन

सांसद रामगोपाल यादव रविवार को यहां सपा नेता शमशाद बाबा के यहां आयोजित शादी समारोह में भाग लेने अमित रिसोर्ट में आए थे। जिले की सीमा पर उनकी अगवानी करने एमएलसी डा. दिलीप यादव पहुंचे। समारोह स्थल पर कुछ सपा नेताओं के साथ-साथ मीडिया से जुड़े लोग भी थे। मीडिया से बात करने से यह कहते हुए रामगोपाल यादव ने इंकार कर दिया कि वह निजी कार्यक्रम में आए हैं। समाजवादी पार्टी और अपनी आगे की रणनीति के सवाल पर रामगोपाल यादव ने चुप्पी नहीं तोड़ी। यूपी में विकास की बात उन्होंने जरूर कहा कि बिजली के मामले में यूपी में बड़ा काम हुआ है। पूरे प्रदेश में सबसे अच्छी बिजली फीरोजाबाद को मिल रही है।
इस दौरान सपा मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष कुंवर विवेक जैन ने शहर के श्रमिकों की समस्याओं का उनसे जिक्र किया तो सपा नेता नितेश अग्रवाल ने लोहिया की विचारधारा पर बन ही फिल्म के बारे में बताया। सपा नेता शमशाद बाबा के परिवारीजनों और रिश्तेदारों से भी रामगोपाल यादव मिले। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चंद्र चंचल, युवा सपा नेता विवेक अग्रवाल, हाशिम मंसूरी, सरवर हुसैन आदि उपस्थित रहे। करीब आधा घंटे रुकने के बाद वह इटावा की ओर रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें