फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानों ने सपा जिलाध्यक्ष को सुनाया दुखड़ा

Sun, 06 Dec 2015 11:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को प्रधानों का प्रतिनिधि मंडल सपा जिलाध्यक्ष डा. दिलीप यादव से  मिला। प्रधानों ने कहा कि डीएम द्वारा प्रधानों पर बेवजह शिकंजा कस रहे हैं। बिना किसी शिकायत के जांच कराई जा रही है। नाराज प्रधानों ने सांसद  अक्षय यादव को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


सपा जिलाध्यक्ष डा. दिलीप यादव के नगला भाऊ स्थित आवास पर जिले के करीब 200 ग्राम प्रधान एकत्रित होकर पहुंचे। प्रधानों ने जिलाध्यक्ष डा. दिलीप  यादव को बताया गांव का विकास बिना किसी भेदभाव के कराया गया है। पांच वर्ष पूर्व गांव में कराए गए विकास कार्यों की स्थिति आज ठीक नहीं हो सकती है।  डीएम विजय किरन आनंद के द्वारा बिना किसी शिकायत के गांवों की जांच कराई जा रही है। प्रधानों का कहना था कि यदि किसी प्रधान के खिलाफ कोई ग्रामीण शिकायत करता है तो उसकी जांच होनी चाहिए न कि सभी ग्राम प्रधानों की। जबकि अधिकांश ग्राम प्रधानों का कार्यकाल भी समाप्त होने जा रहा है। सपा जिलाध्यक्ष ने सभी प्रधानों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्या को सांसद अक्षय यादव तक पहुंचाया जाएगा। प्रधानों के साथ किसी प्रकार का अन्याय नहीं  होने दिया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें