फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा प्रत्याशी की परिक्रमा में जुटे विपक्षी दलों के सदस्य

Tue, 29 Dec 2015 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी की जंग में सपा ने दावेदार घोषित कर अन्य दलों की मुश्किलें बढ़ा दी। भाजपा और बसपा ने अभी तक अध्यक्ष पद के लिए कोई प्रत्याशी नहीं उतारा है। ऐसे में विपक्षी दलों के जिला पंचायत सदस्य सपा प्रत्याशी की परिक्रमा लगाने में लगे हैं। निर्विरोध निर्वाचन की कवायद में जुटी सपा अब सभी दलों के जिला पंचायत सदस्यों को अपने पाले में लाने की कवायद में जुट गई है। इस चुनाव की मानीटरिंग स्वयं सपा सांसद अक्षय यादव कर रहे हैं।
विज्ञापन

ेेजिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सपा ने सिरसागंज विधायक हरिओम यादव के पुत्र विजय प्रताप सिंह यादव को प्रत्याशी बनाया है। जिले में चली लंबी खींचतान के बाद सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने छोटू पर दांव को अंतिम फैसला बताते हुए निर्विरोध निर्वाचन के निर्देश दिए। इसके बाद सपा लाबी छोटू को जिताने में लग गई। रूठों को मनाने और अपनों को साथ लाने के क्रम में 28 जिला पंचायत सदस्य सपा के पाले में आ गए। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्य सभा सांसद रामगोपाल यादव ने सपा कार्यालय में जिला पंचायत सदस्यों से मुलाकात की और उनसे सपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। वहीं बसपा और भाजपा समर्थित सदस्यों की संख्या कम होने के कारण बसपा और भाजपा इस चुनाव में रुचि नहीं ले रहे है। यही कारण है अब तक किसी ने अपना प्रत्याशी तक घोषित नहीं किया। सपा मुखिया के सख्त तेवर और स्पष्ट संदेश के बाद पाटी में विरोध कर रहे अन्य लोग भी खामोश होकर छोटू के समर्थन में आ गए हैं। वहीं, हालात बदलते देख विरोधी दल के जिला पंचायत सदस्य सपा प्रत्याशी से नजदीकियां बढ़ा रहे हैं। मंगलवार को विपक्षी दलों के कुछ जिला पंचायत सदस्यों ने विजय प्रताप सिंह से मुलाकात समर्थन का संदेश दे दिया है।
सपा करेगी एक जनवरी को नामांकन
 सपा प्रत्याशी विजय प्रताप सिंह यादव ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए एक जनवरी को नामांकन करेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार समर्थकों के साथ दोपहर बारह बजे डीएम न्यायालय परिसर में पहुंचेंगे। नामांकन के लिए प्रस्तावक और अुनमोदक का नाम तय कर लिया है। लालबत्ती सपा के ही खाते में ही रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें