फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा की ‘हेल्पलाइन सेवा’ का शुभारंभ

Tue, 29 Dec 2015 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
हैलो, भैया विद्यालय की दीवार बहुत जर्जर है। इसे दिखवा लीजिए। साहब, बुधवार को विद्यालय में बच्चे को मिड-डे मील नहीं मिला। एक जनवरी से प्राथमिक विद्यालयों में शुरू हो रही हेल्प लाइन नंबर व्यवस्था पर अभिभावक और शिक्षक कुछ इसी प्रकार अपनी शिकायतें दर्ज कराएंगे। साथ ही लोग विद्यालयों में संचालन से संबंधित सुझाव भी दे सकेंगे। मंगलवार को बेसिक शिक्षा विभाग की ‘हेल्पलाइन सेवा’ का शुभारंभ डीएम विजय किरन आनंद ने किया।
विज्ञापन

कैंप कार्यालय पर डीएम और बीएसए बालमुकुंद प्रसाद ने बेसिक शिक्षा विभाग की हेल्प लाइन सेवा की शुरुआत की। उन्होंने सेवा को सफल बनाने के लिए निर्देश दिए। डीएम ने निर्देश दिए कि शिक्षकों की समस्याओं का निस्तारण भी फोन पर हो। वहीं जो भी अधिकारी अथवा शिक्षक लापरवाही बरतेगा तो कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। ये हेल्प लाइन सेवा एक जनवरी से सक्रिय होगी। इसके लिए प्रत्येक विद्यालय की दीवार पर इसके नंबरों का अंकन भी किया जाएगी। यह व्यवस्था जिले में पहली बार लागू होगी। शिक्षकों को अवकाश की स्वीकृति भी इसी सेवा के माध्यम से लेनी होगी। हेल्प लाइन सेवा की मॉनिटरिंग के लिए शिक्षा विभाग से संबंध नहीं रखने वाले अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। वहीं निरंतर ड्यूटी बदलती रहेगी। बीएसए ने कहा कि गड़बड़ी नहीं होने के लिए प्लानिंग तैयार की गई है। इस दौरान डिप्टी बीएसए तरुण कुमार, जिला समन्वयक सोनू कुमार, मुकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें